अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार में अप्रैल महीने में ही गर्मी जानलेवा साबित होने लगी है। दरअसल रोहतास जिले में भीषण गर्मी और लू ने एक व्यक्ति की जान ले ली है। बता दें कि करगहर थाना क्षेत्र के बभनी पहाड़ी के पास आइसक्रीम बेचने वाले युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आइसक्रीम बेचता था युवक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजू राम के रूप में हुई है, जो शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह गुरुवार को भी आइसक्रीम बेचने निकला था और शाम के समय बिक्री का हिसाब करने फैक्ट्री मालिक के पास गया था।
जमीन पर गिरते ही तोड़ा दम
इसी दौरान तेज गर्मी और गर्म हवाओं के बीच उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे बेचैनी महसूस हुई और देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि तेज धूप और लू लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ी, जिससे उसकी जान चली गई।
लू लगने से हुई मौत
मृतक के साले मंटू राम ने बताया कि राजू रोज की तरह काम पर गए थे, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने से यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि, मृतक राजू राम का मौत लू लगने से हुआ है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर से भीषण गर्मी के खतरे को उजागर कर दिया है, जिससे सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- डेढ़ महीने बाद नरम पड़े राजस्व अधिकारियों के तेवर, नई सरकार के सामने रखी शर्तें, काम पर लौटने को तैयार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

