Technology Desk: OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रही है। फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके फीचर्स को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। एक टिप्स्टर ने फोन के कई संभावित स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं, जो इसे गेमिंग और बैटरी के मामले में काफी खास बना सकते हैं।

165Hz का दमदार डिस्प्ले

लीक के मुताबिक, OnePlus 16 में BOE का X4 डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट होने की बात कही गई है। खास बात यह है कि गेमिंग के दौरान यह डिस्प्ले 185Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।

कंपनी पहले ही फोन में हाई रिफ्रेश रेट और गेमिंग से जुड़े फीचर्स की जानकारी टीज कर चुकी है। चुनिंदा गेम्स में फोन 165fps तक का गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकता है।

नया Snapdragon प्रोसेसर

OnePlus 16 में Qualcomm का अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने की चर्चा है। लीक के अनुसार यह TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है और इसमें Adreno 850 GPU दिया जा सकता है। फोन में ColorOS 17 मिलने की भी बात कही गई है।

200MP कैमरा से हो सकता है लैस

कैमरा के मामले में भी OnePlus 16 काफी दमदार हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

200MP मेन कैमरा

50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

मेन कैमरे में 1/1.4-इंच का सेंसर और पेरिस्कोप कैमरे में 1/1.95-इंच का सेंसर मिलने की बात कही गई है।

9,000mAh की बड़ी बैटरी

OnePlus 16 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। लीक के मुताबिक फोन में 9,000mAh की टिपिकल बैटरी दी जा सकती है, जबकि इसकी रेटेड क्षमता 8,780mAh बताई जा रही है।

फोन में डुअल-सेल बैटरी डिजाइन और 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो बैटरी के मामले में यह पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड होगा। हालांकि, वायर्ड चार्जिंग स्पीड पिछले मॉडल की 120W चार्जिंग से कम हो सकती है।

गेमिंग पर कंपनी का खास फोकस

OnePlus ने फोन के लिए ‘Wind Chaser Gaming Core’, ‘High Refresh Rate’ और ‘E-Sports Triple Chip’ जैसे फीचर्स टीज किए हैं। इससे साफ है कि कंपनी OnePlus 16 में गेमिंग पर खास ध्यान दे रही है।

अभी ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। OnePlus ने फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट और लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है। लॉन्च के करीब आने पर फोन से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।