Technology Desk : OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इस फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया फोन OnePlus N6x की जगह कंपनी का नया एंट्री-लेवल मॉडल बन सकता है।

ब्लैक और ग्रीन कलर में दिखा फोन
OnePlus N6 Lite की माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है। यहां फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन नजर आए हैं। फोन ब्लैक और ग्रीन कलर में दिखाई दिया है। फोन के पीछे फ्लैट पैनल दिया गया है। ऊपर बाईं तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कटआउट दिखाई दे रहे हैं, जिससे फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। फोन के दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। वहीं, बाईं तरफ कोई बटन नहीं दिखता। फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है, जिस पर मेटल जैसी फिनिश मिलने की उम्मीद है।
Amazon पर बिकेगा OnePlus N6 Lite
OnePlus पहले ही पुष्टि कर चुका है कि N6 Lite को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus N6 Lite कंपनी का नया सबसे किफायती स्मार्टफोन हो सकता है और यह N6x की जगह ले सकता है।
OnePlus N6x के फीचर्स
बता दें कि OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी। फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फिलहाल OnePlus N6 Lite की कीमत, लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी जानकारी दे सकती है।: OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इस फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया फोन OnePlus N6x की जगह कंपनी का नया एंट्री-लेवल मॉडल बन सकता है।
ब्लैक और ग्रीन कलर में दिखा फोन
OnePlus N6 Lite की माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है। यहां फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन नजर आए हैं। फोन ब्लैक और ग्रीन कलर में दिखाई दिया है। फोन के पीछे फ्लैट पैनल दिया गया है। ऊपर बाईं तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कटआउट दिखाई दे रहे हैं, जिससे फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। फोन के दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। वहीं, बाईं तरफ कोई बटन नहीं दिखता। फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है, जिस पर मेटल जैसी फिनिश मिलने की उम्मीद है।
Amazon पर बिकेगा OnePlus N6 Lite
OnePlus पहले ही पुष्टि कर चुका है कि N6 Lite को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus N6 Lite कंपनी का नया सबसे किफायती स्मार्टफोन हो सकता है और यह N6x की जगह ले सकता है।
OnePlus N6x के फीचर्स
बता दें कि OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी। फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फिलहाल OnePlus N6 Lite की कीमत, लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी जानकारी दे सकती है।



