Rekha Government On Onion Price Hike: प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों को रूलाना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले 10 दिन डेढ़ गुना प्याज महंगा हो गया है। दिल्ली में प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार 35 रुपये किलो प्याज बेचेगी। बकायदा इसके लिए 40 मोबाइल वैन तैयार किया गया है। ये सभी 40 मोबाइल वैन राजधानी दिल्ली के 40 जगहों पर 35 रुपये किलो में प्याज बेचेंगे।

इधर नासिक से 456 मीट्रिक टन प्याज लेकर विशेष ‘कांदा एक्सप्रेस’ (Kanda Express) दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली पहुंचने के बाद प्याज को 9 प्रमुख केंद्रीय भंडारों में भेजा जाएगा। इसके बाद दिल्ली के 40 चिन्हित स्थानों पर मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। इसे आम लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराई जाएगी।

प्याज की कीमतों और उपलब्धता को लेकर दिल्ली सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्याज और चीनी की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की। सरकार के मुताबिक दिल्ली में दोनों जरूरी वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है। फिलहाल किसी तरह की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार की संस्था NAFED से प्याज और चीनी की खरीद की जाएगी। इसके बाद इन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में उपलब्ध कराया जाएगा।

परिवहन औप दूसरे खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी

इन जरूरी वस्तुओं की बिक्री NAFED से प्राप्त दर पर की जाएगी। परिवहन समेत दूसरे संबंधित खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। सरकार का कहना है कि उसका मकसद लोगों को जरूरी सामान उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है। बैठक में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। सरकार ने साफ किया है कि बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी कदम उठाए जाएंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m