PM Modi Celebrate Raksha Bandhan With Children: भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतिक रक्षाबंधन त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए भाई-बहनों को प्यारा संदेश दिया। वहीं पीएम मोदी ने बच्चों संग रक्षाबंधन मनाया। छोटी-छोटी स्कूली बच्चियों ने प्रधानमंत्री मोदी के कलाई पर राखी बांधी। वहीं बदले में पीएम मोदी ने बच्चियों पर खूब प्यार लुटाया। बच्चियों ने पीएम मोदी को किस किया। वहीं प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ हाई फाई किया। इसका वीडियो खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मी़डिया एक्स पर शेयर किया।

रक्षाबंधन पर . प्रधानमंत्री के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक खास कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें कई बच्चे शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर देश को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बच्चों से राखी भी बंधवाई।

पीएम मोदी ने बच्चों के बीच काफी सहज और खुश नजर आए। बच्चियों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ खूब मस्ती की। किसी ने उसे हाथ मिलाया तो किसी ने गाल पर किस देकर अपना प्यार लुटाया। पीएम मोदी ने भी बच्चियों को निराश नहीं किया। उनके साथ खूब मस्ती की। साथ ही उनके साथ हाई फाई किया। देश के प्रधानमंत्री और छोटे-छोटे बच्चियों के बीच प्यार के ये वीडियो लोगों को खूब भा रहा है।

छोटे-छोटे बच्चों संग रक्षाबंधन बनाने का इमेज शोसल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन सेलिब्रेशन के कुछ यादगार पल। यह त्योहार प्यार और मेलजोल के रिश्तों को और गहरा करे। यह सभी के लिए खुशियां और खुशहाली लाए। आज 7, LKM में रक्षा बंधन सेलिब्रेशन के दौरान हाई फाइव, स्माइल और भी बहुत कुछ।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राखी की बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।

राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से बंधवाई राखी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से राखी बंधाई। उन्होंने एक्स पर लिखा, नई दिल्ली में मेरे घर पर रक्षाबंधन मनाया। युवा भारत के साथ राखी के त्योहार की खुशियां और स्नेह साझा किया। उन्होंने देश को शुभकामनाएं देते हुए कहा-रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ. भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है। इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा की

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस त्योहार को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने देश की सभी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उनके इस पोस्ट को भी लोगों ने खूब पसंद किया और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने लिखा- रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह के धागों से बंधा भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m