चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 8 हाईटेक सटोरियों को गिरफ्तार किया है। बापजीनगर इलाके में संचालित इस इंटरनेशनल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का कनेक्शन दुबई तक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल, 3 लैपटॉप, एलईडी टीवी, डेबिट कार्ड और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।
READ MORE: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत! कुएं में तैरते मिले युवक-युवती के शव… बाहर मिला सिंदूर और संदिग्ध सामान; प्यार, दबाव या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बापजीनगर स्थित एक मकान में क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी, जहां कमरे में बड़ी एलईडी टीवी पर लाइव मैच चल रहा था और आरोपी मोबाइल व लैपटॉप के जरिए हर गेंद और हर ओवर पर दांव लगा रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रीमियम क्लाइंट्स बुक नामक इंटरनेशनल वेबसाइट के जरिए क्रिकेट और कसीनो सट्टा चला रहे थे, पुलिस ने मौके से 23 मोबाइल फोन, 3 हाई-एंड लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, 13 डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर जब्त किए हैं।
READ MORE: Twisha Suicide Case: CBI को मिली समर्थ सिंह की रिमांड, SIT ने किया हैंडओवर, गिरिबाला सिंह के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी कुणालदास टेलीग्राम ऐप के जरिए युवकों को नौकरी का लालच देकर इस नेटवर्क में जोड़ता था। आरोपी इंदौर में लो-प्रोफाइल रहकर पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे थे, फिलहाल क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क के दुबई कनेक्शन और हवाला लिंक की भी पड़ताल कर रही है।

