प्रभाकर सिंह, कटनी। एमपी की कटनी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला का खुलासा किया है। जिस पर कटनी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव नगर थाने में अमित दहिया नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर बताया था कि उनका खाता गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। 

छिंदवाड़ा में कांग्रेस-बीजेपी में टकराव की स्थिति: भाजपा ने कांग्रेस भवन घेरने का किया ऐलान, पुलिस ने की जबरदस्त नाकाबंदी

योगेश बजाज  नाम के शख्स ने उसके खाते का गलत इस्तेमाल किया है। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि करीब 8 से अधिक खातों का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर 3 करोड़ की राशि का लेनदेन किया गया है। उनके पास से 5 लाख कैश भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया है। साथ ही आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे से हो सकते हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m