प्रभाकर सिंह, कटनी। एमपी की कटनी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला का खुलासा किया है। जिस पर कटनी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव नगर थाने में अमित दहिया नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर बताया था कि उनका खाता गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है।
योगेश बजाज नाम के शख्स ने उसके खाते का गलत इस्तेमाल किया है। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि करीब 8 से अधिक खातों का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर 3 करोड़ की राशि का लेनदेन किया गया है। उनके पास से 5 लाख कैश भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया है। साथ ही आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे से हो सकते हैं।

