कुंदन कुमार, पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज जद यू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने जनसुनवाई में आए लोगों की समस्या को सुना और मौके पर उनका समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। वहीं, जिन लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो पाया। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों निर्देश दिया गया।

जिले में ही मरीजों को मिलेगा समुचित इलाज

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, अब अनुमंडल और सदर अस्पतालों में ज्यादा से ज्याद मरीजों को इलाज हो, इसका हम लोग प्रयास कर रहे हैं। अनुमंडल और सदर अस्पताल में ही समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। डॉक्टर अब गंभीर बीमार लोगों को ही पटना या अन्य शहर के अस्पताल में भेज व रेफर कर पाएंगे।

सिर्फ गंभीर मामलों में ही रेफर होंगे मरीज

निशांत कुमार ने कहा कि, सिविल सर्जन को जिले के अस्पताल में ही मरीजों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि, जिले के डॉक्टर को पटना बुलाकर भी गंभीर बीमारी का इलाज करने का ट्रेनिंग भी हम लोग देंगे। पहले जो रेफर करने का काम ये लोग करते थे। वो अब नहीं होगा। इलाज उन्हें सदर या अनुमंडल अस्पताल में ही करना होगा। गंभीर बीमारी जैसे ओपन हार्ट की सर्जरी या अन्य कोई अन्य गंभीर समस्या हो उसी हालत में डॉक्टर पटना के लिए रेफर कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- ‘डिप्टी CM से कोई सीखे निर्लज्जता और थेथरई’, बंगले पर छिड़े संग्राम को लेकर राजद का बड़ा हमला