उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर सियासी तकरार के संकेत तेज हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन और समाजवादी पार्टी को समर्थन न मिलने का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने अखिलेश यादव से तंज भरे अंदाज में कहा कि जब कांग्रेस 403 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें मांगे, तो उसे एमएलसी चुनाव में मिला ‘जीरो’ प्रदर्शन और सपा के साथ खड़े न होने की बात जरूर याद दिलाएं.

‘एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई. वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं? यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया “जीरो”. यहां तक की कांग्रेस शासित कर्नाटक में लोगों ने आपके मित्र को दुत्कार दिया.’

इसे भी पढ़ें : लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट

‘याद रखिएगा, कांग्रेस खुद को आपका बड़ा भाई मानता है. 403 में से 200 से ज्यादा उन्हें चाहिए. जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो “जीरो” तो याद दिला ही दीजिएगा, साथ ही पूछियेगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए एक दिन भी खड़ा हुआ? पूछियेगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा कि आप चुनाव लड़ रहे और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया. यानी हिस्सा चाहिए “आधा” और समर्थन देंगे “जीरो”. बड़ी नाइंसाफी है महाराज. भाईचारा मुबारक.’