Ministry of Defence Report-2025-26: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में S-400 डिफेंस सिस्टम (S-400 Defense System) ने 314km दूर पाकिस्तानी विमान (Pakistani aircraft) मार गिराया था। इसका खुलासा रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ है। रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट-2025-26 में यह जानकारी दी गई है कि भारतीय सेना (Indian Army) ने S-400 डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तानी विमान मार गिराया था। विमान को स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट कहा गया है। बता दें कि भारतीय वायुसेना के अफसर पहले बता चुके हैं कि यह पाकिस्तान का AWACS विमान था। इसे हवाई कमांड सेंटर भी कहा जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भारत की तरफ से सतह से हवा में किया गया सबसे लंबी दूरी का हमला था। इससे साफ हुआ कि दूरी दुश्मन के विमान को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम से नहीं बचा सकती। रिपोर्ट को हाल में रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, S-400 ने पाकिस्तानी विमान के खतरे को ट्रैक किया। इसके बाद लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल को टारगेट की तरफ गाइड किया गया। मिसाइल ने पाकिस्तानी विमान पर सटीक निशाना लगाया। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों के खिलाफ 7 से 10 मई तक ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना का विमान मारा भारतीय सेना ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

S-400 डिफेंस सिस्टम की ताकत

S-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है, जिसे 2007 में लॉन्च किया गया था। यह सिस्टम फाइटर जेट, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल, ड्रोन और स्टेल्थ विमानों तक को मार गिरा सकता है।यह हवा में कई तरह के खतरों से बचाव के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है।

LAC पर चीनी सैनिकों को लेकर भी खुलासा

रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में LAC पर चीनी सैनिकों को लेकर भी खुलासा किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक चीन ने भारतीय सेना की शर्त मानते हुए वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी (LAC) पर सेना की तैनाती में कमी कर दी है। चीन ने भारत से सटी एलएसी पर अपनी पीएलए-सेना (PLA Army) की तैनाती में भी भारी कमी की है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एलएसी के सभी सेक्टर (पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक), भारतीय सेना की तैनाती बेहद मजबूत और अच्छी स्थिति में है और वह किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।  रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल यानी वर्ष 2025 में उत्तरी सीमाओं के सामने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तैनाती में उल्लेखनीय कमी देखी गई।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m