Pawan Khera Got Angry On Ravi Shastri Praised PM Modi: नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) का समापन हो गया है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के अलग-अलग जंग और बड़े भू-राजनीतिक मतभेदों से जूझने के बीच भारत BRICS को एकजुट रखकर साझा घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास कराने में सफल रहा। साथ ही भारत पहलगाम आतंकी हमले की सामूहिक निंदा कराने में भी कामयाब रहा। ब्रिक्स समिट की एतिहासिक सफल आयोजन पर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने पीएम मोदी की तारीफ की। हालांकि रवि शास्त्री का पीएम मोदी की तारीफ करना कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को पसंद नहीं आया। पवन खेड़ा ने 2012 के BRICS समिट की तस्वीर शेयर कर रवि शास्त्री पर निशाना साधा। साथ ही पीएमओ पर भी प्रचार पोस्ट लिखवाने का आरोप लगाया है।

पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के BRICS समिट की पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- एक भारतीय के तौर पर मुझे इतना गर्व कभी नहीं हुआ। प्रेसिडेंट पुतिन। प्रेसिडेंट शी। और हमारे शानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदर इंडिया में एक साथ। इंटरनेशनल डिप्लोमेसी जैसी पहले कभी नहीं। मोदी जी, सलाम।

रवि शास्त्री ने पीएम मोदी की तारीफ की को कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को ‘मिर्ची’ लग गई। रवि शास्त्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए खेड़ा ने 2012 के BRICS समिट की तस्वीर शेयर की। उन्होंने उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर याद दिलाते हुए शास्त्री पर निशाना साधा। इस तस्वीर में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ चीन के तत्कालीन राष्ट्रपति हू जिंताओ और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव नजर आ रहे हैं। खेड़ा ने लिखा- @RaviShastriOfc से यह उम्मीद करना बहुत ज़्यादा है कि उन्हें पता हो या याद हो कि 29 मार्च 2012 को नई दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह के साथ हू जिंताओ और दिमित्री मेदवेदेव भी थे।

PMO पर भी निशाना साधा

पवन खेड़ा यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के प्रचार वाले पोस्ट लिखवाए जा रहे हैं। खेड़ा ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें पता है कि PMO में कौन ऐसे प्रमोशनल पोस्ट लिखवा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m