Operation Tiger Vs Operation Wolf: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। ऑपरेशन टाइगर और ऑपरेशन वुल्फ के माध्यम से दोनों नेता एकदूसरे को मात देने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। हालांकि ऑपरेशन टाइगर बनाम ऑपरेशन वुल्फ की लड़ाई में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को फिर शिकस्त दी है। उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना यूबीटी) के बड़े नेता और कई पदाधिकारी एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लिए बुरी खबर आई है। शिवसेना यूबीटी के कई बड़े नेताओं ने ठाकरे गुट का साथ छोड़ दिया है।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नागपुर शहर प्रमुख नितिन तिवारी अपने कई पदाधिकारियों के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मुंबई में श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में नितिन तिवारी और उनके साथी शिवसेना में शामिल हो गए। । नितिन तिवारी के साथ शिवसेना शहर सचिव, युवा सेना शहर प्रमुख और कामगार सेना शहर संगठक जैसे कई पदाधिकारियों ने शिवसेना ठाकरे गुट छोड़कर शिंदे गुट में शामिल गए। इससे नागपुर में उद्धव ठाकरे के संगठन को गहरा झटका लगा है।

संजय राउत के दावे की निकली हवा

बता दें कि इससे पहले शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि पार्टी मजबूत है और नेता दृढ़ता से संगठन के साथ हैं। संजय राउत ने पार्टी सांसदों को तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन टाइगर’ शुरू होने के कयासों को खारिज कर दिया था। हालांकि कुछ ही घंटे बाद संजय राउत के दावे की हवा निकल गई। बता दें कि शिवसेना शिंदे गुट का का प्रतीक चिह्न बाघ है। इसी के तहत शिवसेना के अभियान का नाम ‘ऑपरेशन टाइगर’ पड़ा इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना (उबाठा) अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन वुल्फ’ शुरू करेगी।

सांसदों की बैठक में कई रहे नदारद

बता दें कि इससे पहले पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार (14 जून) को मुंबई में पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कुल 9 सांसदों में से केवल चार ही पहुंचे थे।अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय पाटील मीटिंग में शामिल हुए थे। अन्य सांसदों के बारे में संजय राउत ने रविवार को कहा था कि ओम प्रकाश राजे निंबालकर, भाउसाहेब वाकचौरे, नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर और संजय देशमुख ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शिरकत की। जबकि संजय जाधव ने फोन पर ठाकरे से बात की थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m