Technology Desk : ओप्पो ने चीन में अपनी A सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.57 इंच की बड़ी डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर और 8,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

Oppo A7 Pro की कीमत

Oppo A7 Pro के 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 2,199 (लगभग 31,000 रुपये) है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 35,000 रुपये) रखी गई है। फोन को Desert Brown, Every Step Blossoms और Riding the Waves कलर में खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 11 सितंबर से शुरू होगी।

Oppo A7 Pro के फीचर्स

फोन में 6.57 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सामान्य ब्राइटनेस 800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है। इससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन देखना आसान होगा।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन को IP69K रेटिंग भी मिली है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देती है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

8,000mAh की बड़ी बैटरी

Oppo A7 Pro में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 45W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फिलहाल Oppo A7 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी है।