Technology Desk: Oppo अपने यूजर्स के लिए जल्द ही नया ColorOS 17 अपडेट पेश करने की तैयारी में है। कंपनी का यह नया सॉफ्टवेयर Android 17 पर आधारित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo इसी महीने के अंत तक ColorOS 17 को लॉन्च कर सकती है।

कंपनी ने नए अपडेट के बीटा प्रोग्राम का ऐलान भी कर दिया है। इसके जरिए डेवलपर्स और ऐप बनाने वाले लोग आम यूजर्स के लिए अपडेट जारी होने से पहले नए फीचर्स की टेस्टिंग कर सकेंगे।

ColorOS 17 में मिलेगा नया डिजाइन

Oppo ColorOS के डिजाइन डायरेक्टर Chen Xi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर ColorOS 17 के डिजाइन और एनिमेशन से जुड़े कुछ संकेत दिए हैं। इससे पता चलता है कि नए अपडेट में यूजर्स को पहले के मुकाबले अलग और ज्यादा स्मूद इंटरफेस देखने को मिल सकता है। ColorOS 17 में नया नेविगेशन बार दिया जा सकता है। इसे पूरे इंटरफेस में एक जैसा लुक देने के लिए ऐप स्क्रीन के ऊपर रखा जाएगा।

‘Fluid Fusion’ से और स्मूद होंगे एनिमेशन

नए अपडेट की सबसे खास चीजों में से एक Fluid Fusion एनिमेशन इंजन बताया जा रहा है। इसकी मदद से अलग-अलग स्क्रीन के बीच होने वाले ट्रांजिशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आएंगे। Oppo ने एक नए फीडबैक सिस्टम की भी झलक दिखाई है। इसमें ऐप स्क्रीन यूजर के टच और दूसरे इंटरैक्शन के हिसाब से हल्का स्ट्रेच और स्क्वीज इफेक्ट दिखा सकती हैं। इससे फोन इस्तेमाल करने का अनुभव ज्यादा इंटरैक्टिव हो सकता है।

Apple जैसा दिखेगा ‘Liquid Acrylic’ डिजाइन

ColorOS 17 में Liquid Acrylic नाम का नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। इसमें ग्लास जैसे पारदर्शी एलिमेंट्स और लाइट इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका लुक कुछ हद तक Apple के Liquid Glass डिजाइन जैसा नजर आ सकता है। हालांकि Oppo अपने इंटरफेस में इसे अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Lock Screen पर भी मिलेगा नया अनुभव

ColorOS 17 में पिछले वर्जन के कुछ फीचर्स को भी बरकरार रखा जाएगा। टीजर में लॉक स्क्रीन पर Live Activity Bar दिखाई दिया है। इसके जरिए यूजर्स फोन पर चल रही अलग-अलग एक्टिविटीज की जानकारी सीधे लॉक स्क्रीन से देख सकेंगे।इसके अलावा नोटिफिकेशन हटने के दौरान दिखाई देने वाले एनिमेशन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Find X10 सीरीज को सबसे पहले मिलेगा अपडेट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें ColorOS 17 का अपडेट मिलेगा। नया ColorOS 17 Android 17 के कई नए फीचर्स को भी अपने साथ ला सकता है। फिलहाल Android 17 का अपडेट Google Pixel 11 सीरीज पर उपलब्ध है। आने वाले समय में Oppo समेत दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड भी अपने-अपने कस्टम UI के स्टेबल वर्जन जारी कर सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m