God’s best gift to us is not things,but opportunities.
सूक्ष्मता से देखें तो ईश्वर ने हमारे जीवन को उपहारों से भर रखा है लेकिन उनका दिया हुआ सबसे मूल्यवान उपहार कोई वस्तु नहीं बल्कि प्रदत्त अवसर होते हैं. भौतिक वस्तुएं समय के साथ नष्ट हो जाती हैं और अपना महत्व खो देती हैं मगर अवसर हमारे जीवन की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं. एक छोटा-सा अवसर भी यदि सही समय पर पहचाना और उपयोग किया जाए तो वही हमारे जीवन की सबसे बड़ी सफलता बन सकती है.

मानव प्रवित्ति के आधार पर लोग अपने जीवन का मूल्यांकन भौतिक वस्तुओं से करते हैं. इस आंकलन में मस्त होते हैं कि किसके पास अधिक धन है और किसके पास बेहतर साधन हैं. सच्चाई यह है कि सफलता का मूल आधार उपलब्ध सामग्री नहीं अवसरों का सही उपयोग है. इतिहास इस बात का साक्षी है कि जिन लोगों ने सीमित संसाधनों के बावजूद प्राप्त अवसरों को पहचाना वही आगे बढ़े और दुनिया के लिए मिसाल बने.

विधाता हर किसी को मौक़े देता है मगर उन्हें पहचानकर उसका सदुपयोग करने वालों की संख्या का प्रतिशत बहुत कम है. अवसर हमारे सामने साधारण रूप में आते हैं कभी नई जिम्मेदारी के रूप में, कभी चुनौती के रूप में या किसी नए कार्य के रूप में. इसे खो देने वाले वे होते हैं जो सुअवसरों को कठिनाई समझकर छोड़ देते हैं और वही पीछे रह जाते हैं. इसके विपरीत जो इन्हें जांच परख और समझकर अपनाते हैं वे सफलता की ओर बढ़ते हैं. अपने जीवन में मिलने वाले हर अवसर का सम्मान करना चाहिए. गहराई में जाएं तो कठिनाई भी एक अवसर है जो हमें और मजबूत बनाती हैं. साहस करके जब हम किसी अवसर का चुनाव करते हैं तब हमें हर परिस्थिति में ईश्वर का आशीर्वाद दिखाई देने लगता है. भगवान हमें वस्तु देकर अकर्मण्य बनाते हैं वहीं अवसर देकर हमारी परीक्षा लेते हैं. अवसरों का सही उपयोग करने वाले ही जीवन में सच्ची सफलता और संतोष पाते है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H