Madan Rathore Fake Letterhead: राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के नाम से कथित तौर पर फर्जी लेटरहेड और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके नाम से एक सरकारी अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का दबाव बनाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए सांसद कार्यालय ने सिरोही पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पिंडवाड़ा एसडीएम को भेजा गया फर्जी पत्र
सांसद के निजी सचिव प्रभु दयाल यादव की ओर से भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मदन राठौड़ के नाम का फर्जी लेटरहेड और नकली हस्ताक्षर तैयार कर 21 जुलाई को पिंडवाड़ा के एसडीएम को एक पत्र भेजा। शिकायत के अनुसार यह पत्र मोबाइल नंबर 7230977579 से व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया था।
दुकान हटाने के लिए कार्रवाई की मांग की गई
फर्जी पत्र में सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज स्थित गरबा चौक मुख्य बाजार में संचालित एक दुकान को अतिक्रमण बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। पत्र में दावा किया गया कि दुकान राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित है और उसे हटाया जाना चाहिए।
सांसद कार्यालय का इनकार
मामले की जानकारी मिलते ही सांसद कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मदन राठौड़ की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया। शिकायत में यह भी बताया गया कि 21 जुलाई को मदन राठौड़ संसद की कार्यवाही में मौजूद थे, इसलिए उनके नाम से जारी किया गया पत्र पूरी तरह फर्जी है।
पढ़ें ये खबरें
- पुरी जगन्नाथ मंदिर की ई-हुंडी ‘समर्पण’ को बड़ी सफलता, 45 दिनों में आया 56.70 लाख का दान
- तेलंगाना CM ने मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाया, बेटी ने की थी कांग्रेस नेताओं की आलोचना
- लिव-इन में रहने की जिद पर नहीं बनी सहमति, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान
- Redmi 17 5G भारत में लॉन्च, 7900mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ आया नया फोन
- बाढ़ ने रोकी एंबुलेंस की राह, 65 साल के बीमार बुजुर्ग को 3 KM चारपाई पर लेकर पहुंचे ग्रामीण



