प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की नागदा तहसील के खाचरौद स्थित लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गौवंश से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मंडी में खरीदारी कर रहे चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में रेखा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सब्जी मंडी में मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाचरौद की व्यस्त लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में लोग अपनी रोजमर्रा की खरीदारी में व्यस्त थे। इसी दौरान गोवंश से भरी एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर अचानक भीड़भाड़ वाले इलाके में जा घुसी और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

मध्यप्रदेश

18 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: नवरात्रि की अष्टमी पर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन

1 की मौत 3 घायल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस हादसे में रेखा नाम की महिला की जान चली गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पिकअप वाहन द्वारा लोगों को टक्कर मारने की भयावह तस्वीरें कैद हुई हैं।

मध्यप्रदेश

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर बड़ा हादसा: 12 से ज्यादा लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m