अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में सवर्ण वर्ग को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में सवर्ण समाज ने नारेबाजी करते हुए पुलिस थाने पहुंचकर अनर्गल टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सवर्ण वर्ग के लोगों में खासा आक्रोश था। 

सवर्ण वर्ग ने थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी को बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यक्ति ने ब्राह्मण समाज को लेकर अनर्गल बातें लिखी गई हैं। हालांकि, बाद में व्यक्ति ने ग्रुप से अपना मैसेज डिलीट कर दिया। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर आक्रोशित लोग माने।

1 अक्टूबर को सवर्ण समाज प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगेज्ञापन

दिल्ली के जंतर मंतर में 21 अगस्त से चल रहे आरक्षण विरोधी आंदोलन में ढीमरखेड़ा सवर्ण समाज भी 1 अक्टूबर को अपना समर्थन देगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में यूजीसी रोल बैक, एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के 2018 में बनाई गई उस गाइडलाइन को यथावत करने जिसे सरकार ने अध्यादेश लाकर खत्म कर दिया और सवर्ण  आयोग का गठन करने जैसे आरक्षण की समीक्षा जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m