Rajasthan News: राजस्थान में Pachpadra Refinery से निकलने वाले पेट्रोल और डीजल की बिक्री के लिए सरकार ने नई तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेशभर में नए पेट्रोल पंपों का नेटवर्क विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत राज्य की 47 यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से उपलब्ध जमीन का विवरण मांगा गया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने पेट्रोलियम विभाग के पत्र के आधार पर सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने परिसर में उपलब्ध उपयुक्त जमीन की जानकारी उपलब्ध कराएं।
रिफाइनरी से तैयार होगा नया फ्यूल नेटवर्क
बाड़मेर के पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी से उत्पादित पेट्रोल और डीजल की बिक्री के लिए पूरे प्रदेश में नए पेट्रोल पंप स्थापित किए जाएंगे। रिफाइनरी में हर साल लगभग 9 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का शोधन किया जाएगा। इसमें से करीब 4 मिलियन मीट्रिक टन पेट्रोल और डीजल बाजार में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यही वजह है कि वितरण नेटवर्क का विस्तार करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।
यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की जमीन होगी उपयोग
सरकार शिक्षण संस्थानों की खाली और उपयुक्त जमीन का उपयोग पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए करना चाहती है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में करीब तीन स्थानों को प्रारंभिक तौर पर पेट्रोल पंप के लिए चिन्हित किया गया है। हालांकि इन जमीनों की बिक्री नहीं होगी। सरकार इन्हें लीज मॉडल पर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। अंतिम निर्णय जमीन की उपलब्धता और तकनीकी उपयुक्तता के आधार पर लिया जाएगा।
किन संस्थानों से मांगी गई जानकारी?
- एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- गवर्नमेंट इंजीनियरिंग ट्रेनिंग सेंटर
- अजमेर कॉलेज
- जोधपुर का गवर्नमेंट कॉलेज
- अन्य सरकारी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय
शिक्षा संस्थानों और सरकार दोनों को होगा फायदा
सरकार की योजना के अनुसार, जमीन लीज पर दिए जाने से शिक्षण संस्थानों को नियमित आय का स्रोत मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर Pachpadra Refinery से तैयार होने वाले ईंधन की आपूर्ति के लिए मजबूत वितरण नेटवर्क विकसित होगा।
पढ़ें ये खबरें
- NEET रिजल्ट पर नया विवाद! 593 की उम्मीद, मिले 381 अंक, छात्रा ने NTA से मांगी OMR शीट
- मां-बेटे की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा, धोखे से सिकमी कराने का आरोप लेकर SP दरबार पहुंचा पीड़ित
- मनेर में सुरक्षा होगी पुख्ता: शेरपुर, सराय और भवानी टोला में खुलेंगे तीन नए पुलिस आउटपोस्ट
- सीएम साय ने कहा – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं विक्रम यादव, उपचार में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी, संस्कृति मंत्री ने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
- Bigg Boss के 20वें सीजन की हुई अनाउंसमेंट, जल्द आएगा शो

