इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर वेयरहाउस कॉरपोरेशन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के बड़ागांव और लक्ष्मीपुर खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बारिश और उचित रखरखाव के अभाव में धान खराब होने लगा है। हालत यह है कि कई जगहों पर धान के ढेरों से पौधे तक उग आए हैं, जो अनाज की खराब स्थिति को बयां कर रहे हैं।
READ MORE: लव मैरिज कर लौटे दंपत्ति की पिटाई: पत्नी के परिजनों ने बहाने से बुलाया कोर्ट, फिर युवक से की मारपीट
सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदकर उसे सुरक्षित भंडारण के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को सौंपती है, लेकिन यहां लापरवाही के कारण सरकारी अनाज बर्बाद हो रहा है। इससे शासन को कई लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते धान का उठाव और सुरक्षित भंडारण किया जाता तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।मामले के सामने आने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत और जानकारी उनके संज्ञान में आई है। विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी अनाज की इस बर्बादी का जिम्मेदार कौन है और जनता के टैक्स के पैसों से खरीदे गए अनाज के नुकसान की भरपाई कैसे होगी?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


