पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में सभी सीमाओं समेत पूरे राज्य भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग होने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब आतंकियों और गैंगस्टरों के ठिकानों में छापेमारी की जाएगी। इसके लिए खास तरीके से योजना बनाकर पुलिस की टीम कार्य करने वाली है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की है और सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की है। उन्होंने कहा हैं कि अब आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पंजाब की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है इसलिए पंजाब में हाई अलर्ट रखना जरूरी है। उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने अधीन आते क्षेत्रों में सभी पुलिस थानों के एस.एच.ओज. तथा डी.एस.पी. व अन्य गैजेटेड अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश जारी करें।
डी.जी.पी. ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पाकिस्तान या उसकी एजैंसी आई.एस.आई. की किसी भी हरकत को सहन नहीं किया जाएगा और उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय की संवेदनशीलता को देखते हुए रात्रिकालीन पुलिस आप्रेशन (नाइट डोमिनेशन) को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रविष्ट होने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चैङ्क्षकग शुरू की जाए। विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में गश्त और तेज की जानी चाहिए और संदिग्ध व्यक्तियों की हरकतों पर निगरानी बढ़ाई जाए।

देश विरोधी तत्व ना उठाएं मौका का फायदा
बैठक में कहा गया है कि आतंकियों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे जाएं और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जाए। कश्मीर में आतंकी हमले के बाद देश विरोधी ताकतें पंजाब में स्थिति का फायदा उठा कर गड़बड़ करवाने के प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए पंजाब के सभी इलाकों में पुलिस पूरे अलर्ट मोड में रहे।
- दिल्ली खेल महाकुंभ 2026: 13 फरवरी से सात खेलों के साथ 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
- केंद्रीय बजट पर सियासत तेज, राजद ने बताया बिहार के साथ भेदभाव, डबल इंजन सरकार पर सवाल
- यह कैसी व्यवस्था? एंबुलेंस नहीं मिली तो लोग चाट के ठेले पर लादकर जिला अस्पताल लाए बीमार बुजुर्ग महिला को…
- ‘पूरे बिहार को बदनाम कर रहे हैं मुख्यमंत्री’, जानें क्यों राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कही ये बात, बिहार बजट पर भी दिया बड़ा बयान
- उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद अलका लांबा ने मंत्री विजयवर्गीय पर बोला हमलाः कहा- जिनका नाम कैलाश, उनके कार्य समाज में पाप व अपराध को बढ़ावा देने वाले

