पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर सोमवार, 24 अगस्त 2026 को ईरान की राजधानी तेहरान जाएंगे. ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार मुनीर का यह दौरा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा लाने की कोशिशों का हिस्सा है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई शांति वार्ता बहाल कराने के लिए नए सिरे से मध्यस्थता की कोशिशें कर रहा है.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को तेहरान की यात्रा करेंगे. वहीं खबर हैै कि मक्का पैक्ट पर भी ईरान के साथ बातचीत हो सकती है.
US-ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर आज सोमवार को तेहरान पहुंच रहे हैं. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा है कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और ईरान के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है.
अंदेशा तो यह भी लगाया जा रहा है कि मुनीर का ये दौरा इसलिए खास है क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान ने सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर सुन्नी देशों का एक रक्षा गठबंधन बनाया है, जो ईरान से ही रक्षा के लिए बनाया गया है.
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश करता रहा है. जब दोनों देशों के बीच बातचीत बंद है तो ऐसे में मुनीर का ईरान दौरा काफी कुछ बयां करता है.
सूत्रों ने कहा है कि मुनीर ईरानी नेताओं के साथ इस्लामाबाद के एमओयू के तहत शांति, ट्रंप की चेतावनी, पाकिस्तान तुर्की सऊदी अरब समझौते के बाद की स्थिति और हूथी मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि फील्ड मार्शल मुनीर के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जो ईरानी नेतृत्व के साथ उच्चस्तरीय बातचीत करेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

