Balochistan Gwadar Suicide Attack Video: भारत में आतंक प्रयोजित करने वाला पाकिस्तान इस वक्त खुद अपने घर में दो मोर्चों पर फंस गया है। एक तरफ पीओके (POK) की जनता ने पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ खुली बगावत का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान से अलग होने की मांग तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान में भी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विद्रोह तेज कर दिया है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के ग्वादर में सुसाइड अटैक कर पाकिस्तान सेना के 30 जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। हमले का वीडियो जारी करते हुए बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

BLA ने बयान जारी कर कहा कि विस्फोटकों से लदे एक वाहन ने जिवानी में पनवान कोस्ट गार्ड बेस को निशाना बनाया। संगठन ने इस हमले को एक सुनियोजित ऑपरेशन के तहत किया गया ‘आत्मघाती वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (SVBIED) हमला बताया।

वहीं द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार BLA के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने आधिकारिक बयान में कहा कि इस जबरदस्त धमाके के कारण कोस्ट गार्ड का मजबूत कैंप पूरी तरह मलबे के ढेर में बदल गया। हमले के तुरंत बाद हमारे संगठन की फतेह स्क्वाड ने तेजी से आगे बढ़ते हुए कैंप पर चारों तरफ से हमला किया। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बलोच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि धमाके ने कैंप को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और सुरक्षाकर्मियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। BLA ने आगे दावा किया कि पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों के 30 से ज्यादा सदस्य मारे गए, जबकि दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।BLA प्रवक्ता ने कहा कि घायलों की गंभीर हालत और मलबे में दबे लोगों को देखते हुए दुश्मन के हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

BLA ने जारी किया वीडियो

BLA के मीडिया विंग हक्कल ने आत्मघाती हमले का 43 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कथित तौर पर धमाके से कुछ पल पहले विस्फोटकों से भरा ट्रक कैंप में घुसता हुआ और उसके बाद आग का एक बड़ा गोला उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

पाकिस्तान का नहीं आया बयान

इधर हमले पर अभी तक पाकिस्तान का कोई बयान सामने नहीं आया है। पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने BLA के हताहतों के दावों की तत्काल पुष्टि नहीं की है और न ही इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ खुली बगावत

बता दें कि पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में भी पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ लोगों ने खुली बगावत छेड़ दी है। पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सरकार विरोधी आंदोलन के 24वें दिन जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) की अगुआई में रावलकोट के ईदगाह ग्राउंड में हजारों लोग जुट ररे हैं और लोग ‘हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है’ का नारा लगा रहे हैं।

गुरुवार को आंदोलन के 24वें दिन रावलकोट के ईदगाह मैदान में करीब 80 हजार लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपने अधिकारों की मांग दोहराई। संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रमुख सरदार अमन खान ने रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान सेना पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तान सेना ने ही दिए थे, लेकिन अब वही लोग उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं। वहीं JAAC नेता ने कहा कि हमें आपके राशन की जरूरत नहीं, आपको हमारी जरूरत है। अगर जरूरी सामान की सप्लाई बंद रही तो लोग जिंदा रहने के लिए दूसरा रास्ता चुनने को मजबूर होंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m