पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के एक रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार को मुख्य आरोपी बताया गया है. लाहौर की एक अदालत ने शुक्रवार को उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
FIR दर्ज करने वाले लाहौर के डिफेंस सी थाने के SHO समेत 2 अन्य पुलिस अफसरों को पंजाब IG के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया.
दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार चार संदिग्धों में एक पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री का रिश्तेदार निकला है. पुलिस ने इन संदिग्धों की पहचान अहमद रजा डार, सिकंदर अजीज खान, हसन रजा और साजिद अली के तौर पर की है. पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार अहमद रजा डार को मुख्य आरोपी बताया गया है.
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिलाओं में एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक है. दोनों के साथ 29 जून को लाहौर में कथित तौर पर अपहरण कर गैंगरेप किया गया. इन महिलाओं को स्पेन से आई इमरजेंसी कॉल के बाद बचाया गया है. लाहौर पुलिस ने नीदरलैंड की स्टेफनी अदनाना मारून और वेनेज़ुएला की एस्ट्रीड रॉबिंसन ब्राचो से गैंगरेप और फिरौती के मामले में इशाक डार के रिश्तेदार मुहम्मद रज़ा डार समेत 4 अन्य लोगो को आरोपी बनाया था.
पुलिस अधिकारी के अनुसार चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है और केस में उप प्रधानमंत्री इशाक डार का करीबी शामिल है, इसलिए जांच बेहद सावधानी और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.
जानकारी मए मुताबिक SHO और अन्य 2 अफसरों को सस्पेंड करके और कार्रवाई करने का आदेश सीधा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के कार्यालय से आया था.
आपको याद दिला दे कि इशाक डार नवाज़ शरीफ के सगे समधी भी हैं और नवाज शरीफ की बेटी आसमा शरीफ की शादी इशाक डार के बेटे अली डार से हुई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

