ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर स्थित नए शहर नॉर्थस्टोव में अपना पहला पूजा स्थल बनाने की कोशिश कर रहे ब्रिटिश हिंदुओं को तगड़ा झटका लगा है. नीलामी में हिंदू समाज के आवेदन को काउंसिल ने तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया. स्थानीय काउंसिल ने यह जमीन चर्च और मुस्लिम समूह को 999 साल की लीज पर दे दी है, जिससे हिंदू परिवार बेहद निराश हैं. फैसला आने के बाद शहर नॉर्थस्टोव इलाके में रहनेवाले लोग लगभग 150 हिन्दू परिवारों में काफी निराशा देखी गई.

नीलामी में हिंदू समाज के आवेदन को काउंसिल ने तकनीकी आधार पर खारिज करते हुए चर्च और मुस्लिम समूह को प्लॉट आवंटित कर दिया गया.

ब्रिटेन में हिंदुओं को बड़ा झटका लगा है. धार्मिक गतिविधियों के लिए आरक्षित जमीन हिंदू संगठन की बजाय चर्च नेटवर्क को 999 साल की लीज पर दे दी गई. इस प्रोजेक्ट में मुस्लिम समुदाय को भी नमाज और धार्मिक शिक्षा के लिए स्थायी स्थान मिलेगा.

लोकल काउंसिल ने नए शहर नॉर्थस्टो में धर्मस्थल की जमीन एक चर्च और मुस्लिम समूह को आवंटित कर दी. जबकि हिंदुओं के पास कोई भी मंदिर उस इलाके में नहीं है. नए शहर नॉर्थस्टो में पहले से ही सैकड़ों चर्च और मस्जिदें मौजूद हैं. फिर भी टेक्नीकल आधार बताकर उनकी एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी गई. इलाके में रहनेवाले लोग लगभग 150 हिन्दू परिवारों में काफी निराशा है.

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक  संगठन हिंदू समाज नॉर्थस्टो (HSN) ने भी इसी जमीन के लिए आवेदन किया था. संगठन ने प्रस्ताव रखा था कि यहां एक हिंदू मंदिर, इंटरफेथ सेंटर और वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा. वहीं, लेकिन काउंसिल ने चालाकी दिखाते हुए हिंदू समाज के आवेदन को खारिज कर दिया.

कैम्ब्रिजशायर में कई चर्च और मस्जिदें हैं, लेकिन एक भी हिंदू मंदिर नहीं है. ऐसे में वहां बसे हिंदुओं को पूजा के लिए दो घंटे दूर बर्मिंघम या वेंबली शहर जाना पड़ता है.

दूसरी ओर हिंदू समुदाय का आवेदन खारिज होने पर मुस्लिम और ईसाई संस्थाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. नॉर्थस्टो मुस्लिम्स के चेयरपर्सन नवाश ने कहा कि शहर में करीब 200 मुसलमान रह रहे हैं. उनके लिए पांचों वक्त की नमाज बहुत जरूरी होती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m