पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा पर बड़ा सड़क हादसे में एक यात्री बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई है. आठ अन्य घायल हो गए. बस यात्रियों से भरी हुई थी और दानासर से खैबर पख्तूनख्वा में घुसते वक्त ही वो अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी. दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.

पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई.

शुक्रवार को बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से चली यह बस खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही थी. इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में जख्मी हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार बस हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे पत्थरों से भरी गहरी खाई में जा गिरी.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके. 

शेरानी के डिप्टी कमिश्नर हजरत वाली काकर ने बताया कि घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. मरने वालों की लाशों को निकालने और शिफ्ट करने का काम जारी है.

जानकारी के मुताबिक बस में पहले से ही यात्रियों की संख्या जरूरत से ज्यादा थी. रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था. शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग को ही हादसे का कारण माना जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए क्वेटा और अन्य नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है. 

पाकिस्तान का एक प्रमुख दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक  बस क्वेटा से रवाना हुई थी, जिसके खराब होने के बाद यात्रियों को दूसरी बस में बिठाया गया, जिससे वो ओवरलोड हुई और हादसा हुआ.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m