Palestine Footballer Shot Dead: अमेरिका-कनाडा में जारी फीफा वर्ल्ड कप- 2026 के बीच दुखद खबर आई है। फिलिस्तीनी फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर (Saleem Khader Al-Ashqar) की गोली मालकर हत्या कर दी गई है। फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) के बीच फिलिस्तीनी फुटबॉलर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खेल प्रेमियों में मातम पसर गया है। फिलिस्तीन फुटबॉल एसोसिएशन (PFA) ने सलीम खादर अल-अश्कर की हत्या की पुष्टि की। सलीम खादर खान यूनिस सर्विसेज क्लब के लिए गोलकीपर का किरदार अदा करते थे।

32 साल के फिलिस्तीनी फुटबॉलर की हत्या इजराइल डिफेंस फोर्स यानी आईडीएफ (IDF) ने की है। पांच महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती थी।

फिलिस्तीन फुटबॉल एसोसिएशन (पीएफए) ने घटना पर बताया कि अल-अश्कर सात बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी हत्या से न सिर्फ उनकी पत्नी, बल्कि बहनों पर भी दुखों का पहड़ा टूटा है। उन्होंने अपने पहले बच्चे की शक्ल देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि फिलिस्तीन टीम इन दिनों खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। टीम एशियाई क्वालीफायर में जगह नहीं हासिल करने के चलते टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सकी। इस बार के फुटबॉल विश्व कप में 48 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसके तहत कुल 104 मैच खेले जा रहे हैं। यह पहला मौका था कि जब 32 से ज्यादा टीम किसी फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतरीं।

फिलिस्तीन में अब तक 1009 एथलीट जान गंवा चुके

वहीं इजराइल और हमास के बीच युद्ध के कारण फिलिस्तीन में अब तक 1009 एथलीट जान गंवा चुके हैं। इन एथलीट में 567 खिलाड़ी, कोच और रेफरी फुटबॉल से जुड़े हुए थे। यह आंकड़े बताते हैं कि संघर्ष से फिलिस्तीन के खेलों पर कितना असर पड़ा है. 

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m