Siya Goyal Obscene Act In front of Media: पुणे के मशहूर रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं। केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धकेलकर केतन को मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार उसकी मंगेतर सिया गोयल की अकड़ अब भी ढीली नहीं पड़ी है। सिया गोयल ने अब एक और ऐसा कांड कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत की है। सिया गोयल ने मीडियाकर्मियों को बीच वाली उंगली दिखाई। यह एक अश्लील इशारा होता है।
दरअसल सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी आज (3 जुलाई) समाप्त हो रही है। इसी बीच, पुलिस पंचनामे के दौरान आरोपी सिया गोयल की एक ऐसी घिनौनी और चौंकाने हरकत की, जिसने इंटरनेट पर लोगों के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य आरोपी सिया गोयल को पुणे के बिबवेवाड़ी स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी। पुलिस वहां घटना से जुड़े साक्ष्यों का पंचनामा करने गई थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम सिया को वापस ले जाने के लिए घर से बाहर निकली, तो जैसे ही सिया की नजर मीडिया के कैमरों पर पड़ी, उसने अपनी शर्मनाक हरकत से सबको हैरान कर दिया। उसने कैमरे की तरफ देखते हुए सरेआम अश्लील इशारा किया और अपनी बीच की उंगली दिखाई, जो कि एक अश्लील इशारा होता है। इस दौरान मंगेतर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बावजूद सिया के चेहरे पर न तो कोई पछतावा था और न ही कार्रवाई का कोई डर। सिया की इस हरकत का वीडियो कैमरों में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसकी यह जिद और हेकड़ी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उसके लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
सबूत नष्ट करने की नीयत से घर पर खंगाला गया सामान
इससे पहले, पुलिस ने सिया की मौजूदगी में उसके घर पर करीब 2 घंटे तक सघन तलाशी ली और पंचनामा किया। पुलिस ने 18 जून (वारदात के दिन) सिया द्वारा पहने गए कपड़ों, उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में लिया।
पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए मिली मंजूरी, अब कोर्ट के आदेश का इंतजार
केतन अग्रवाल हत्याकांड की इस उलझी हुई गुत्थी को पूरी तरह सुलझाने और सिया के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अब उसका लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफी) टेस्ट कराने जा रही है। सिया गोयल के वकील विपुल दुशिंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि सिया ने इस साइंटिफिक टेस्ट को कराने के लिए अपनी लिखित सहमति (रजामंदी) दे दी है। कानून के मुताबिक आरोपी की मर्जी के बिना यह टेस्ट नहीं किया जा सकता। वकील ने बताया कि लोनावला ग्रामीण पुलिस को सहमति पत्र सौंप दिया गया है। अब पुणे ग्रामीण पुलिस इस टेस्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए अदालत से आधिकारिक अनुमति मांगेगी। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू कर दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

