Pakistan Independence Day: आज पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज के दिन 14 अगस्त 1947 को धर्म के नाम पर भारत से अलग होकर पाकिस्तान नया मुल्क बना था। हालांकि पाकिस्तान की आजादी के जश्न में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) आपा खो बैठे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) में मार खाने के बाद भी शहबाज शरीफ ने भारत को युद्ध छेड़ने की धमकी दे डाली।

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को गीदड़भबकी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसकी ‘रेड लाइन’ हैष साथ ही मई 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने भविष्य में चुनौती मिलने पर उससे भी ज्यादा ताकत से जवाब देने की बात कही।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के नाम संबोधन में सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर से भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर कोई समझौता नहीं होगा। अगर इसे रोकने या कम करने की कोशिश हुई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर पाकिस्तान का रुख कभी नहीं बदलेगा। पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति, सम्मान और गरिमा के साथ खड़ा है, लेकिन इसे उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। शरीफ ने धमकी दी कि अगर भविष्य में किसी ने पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती दी तो उसे मई 2025 से भी ज्यादा ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।

ट्रंप को दिया सीजफायर का क्रेडिट

शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच समय पर सीजफायर कराने में प्रभावी और ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिससे लाखों लोगों की जान बची। भारत हालांकि सीजफायर में अमेरिकी मध्यस्थता के दावे को स्वीकार नहीं करता रहा है।

बता दें कि भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को होल्ड पर रखा है। इसके बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भी पाकिस्तान में डीप स्ट्राइक की गई थी। आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m