Manan Kumar Mishra: हैदराबाद स्थित नेशनल लॉ कॉलेज (NALSAR) में चीफ जस्टिस आफ इंडिया यानी सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) को यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में बुलाने का विरोध करने के विवाद ने नया तूल पकड़ लिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने विरोध करने वाले छात्रों को वकील के तौर पर एनरोलमेंट पर रोक लगाने का आदेश दिया था। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध के बाद बार काउंसिल इंडिया अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने आदेश वापस ले लिया है। अब कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) और प्रवक्ता सौरभ दास ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है।
मनन मिश्रा की ओर से एक्स पर फैसला वापस लेने की जानकारी पर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘हो गया, भाई. युवाओं की एक और बड़ी जीत! लेकिन जवाबदेही की लड़ाई जारी रहेगी।
दरअसल नेशनल लॉ कॉलेज (NALSAR) ने अपने दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। हालांकि छात्रों ने सीजेआई सूर्यकांत के हाथों डिग्री लेने का विरोध किया। इसके कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। छात्रों के विरोध पर एक्शन लेते हुए बार काउंसिल इंडिया यानी बीसीआई अध्यक्ष और भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने सीजेआई सूर्य कांत का विरोध करने वाले 2026 बैच के छात्रों को देशभर में वकालत के लिए रजिस्टर्ड नहीं करने का आदेश दिया।
इस आदेश के बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद में कॉकरोच जनता पार्टी ने एंट्री मारते हुए मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। हालांकि हालांकि बार काउंसिल इंडिया ने इस आदेश को वापस ले लिया। आदेश के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरभ दास ने मनन मिश्रा को घेरते हुए इस्तीफा मांगा है।
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा- क्या मनन कुमार मिश्रा का इस्तीफा मांगने का समय आ गया है। वहीं सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने भी एक्स पर लिखा- ‘मनन कुमार मिश्रा के बारे में जिस तरह की डरावनी बातें सामने आ रही हैं, उसके बाद उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। एक ठीक-ठाक काम करने वाले लोकतंत्र में ऐसा ही होता है। एक ठीक-ठाक लोकतंत्र बनाने के लिए कॉकरोच आ गए हैं। मिस्टर मिश्रा, अब समय खत्म हो गया है!
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा
मनन कुमार मिश्रा बिहार के गोपालगंज जिले से आते हैं। वे बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही वे बार काउंसिल इंडिया के वर्तमान में अध्यक्ष भी हैं। मनन मिश्रा का नाम सीनियर वकीलों में शुमार है। मिश्रा ने अपनी पढ़ाई पटना विधि महाविद्यालय सेग्रेजुएट प्रोफेशनल LLB की है। छपरा के राजेंद्र महाविद्यालय से बीएससी ऑनर्स किया है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गोपालगंज सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस की। साल 1982 में मनन मिश्रा ने पटना हाईकोर्ट से अपनी वकालत शुरू करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील के तौर पर काम किया। मनन मिश्रा काफी लंबे वक्त से बार काउंसिल के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे लगातार सातवीं बार 2025 में चुने गए हैं। इसके अलावा मनन कुमार मिश्रा राजनीति में भी एक्टिव रहे हैं। साल 2010 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बैकुंटपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। फिलहाल साल 2024 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जिसमें उन्होंने निर्विरोध जीत दर्ज की।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


