Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 अगस्त 2026) की खबरों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मिमिक्री की; Air India के पायलटों की हर दिन होगी ड्रग जांच; प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न-वीडियो मिले; प्रियंका गांधी के ‘गोमूत्र’ वाले बयान पर ऑनलाइन पिटीशन दायर प्रमुख रहा।

1. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मिमिक्री की
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा तंज कसा। दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विदेश नीति को लेकर ‘गले लगने’ वाली शैली पर कटाक्ष किया।

2. Air India के पायलटों की हर दिन होगी ड्रग जांच
: एअर इंडिया के सभी पायलटों की हर दिन ड्रग जांच होगी। Phuket-Delhi घटना के बाद एअर इंडिया ने ये बड़ा फैसला लिया है। ‘गांजा कांड’ के बाद एअर इंडिया ने ग्रुप के सभी पायलटों की अनिवार्य स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। गुरुग्राम अकादमी, फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर और बेस लोकेशन पर स्क्रीनिंग होगी।

3. प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न-वीडियो मिले
रेप केस में बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो (90 Porn Videos) मिले हैं। फोन की फोरेंसिक जांच जारी है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को प्रज्वल रेवन्ना के बैरक में छापेमारी की थी। रेवन्ना के पास फोन मिल थे। पुलिस मोबाइल को जब्त कर जांच की तो उसके मोबाइल में 90 पोर्न-वीडियो मिले।

4. प्रियंका गांधी के ‘गोमूत्र’ वाले बयान पर ऑनलाइन पिटीशन दायर
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के गोमूत्र-एक्सपर्ट का मजाक उड़ाने वाले बयान के खिलाफ ऑनलाइन पिटीशन दायर किया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन पिटीशन में अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों ने सिग्नेचर किए हैं। याचिका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मामले का संज्ञान लेने की मांग की गई है। साथ ही, प्रियंका गांधी से कमेंट वापस लेने और माफी की मांग की गई है। यह पिटीशन 1 अगस्त को Change.org पर शुरू हुई थी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमलाः महाराष्ट्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहेब कौर में जानलेवा हमला हुआ है। आकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमलावर ने धारदार हथियार(कृपाण) से हमला किया था। यह हमला लगभग 11 बजे हुआ है। बादल परिवार के साथ वे माथा टेकने गए थे। (पूरी खबर पढे)
सलमान खान को Ex-Girlfriend सोमी अली का मैसेजः बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने मैसेज दिया है।सोमी अली ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है। ये खुलासा खुद सलमान खान की एक्स-Girlfriend सोमी अली ने किया है। सोमी अली ने बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह देते हुए कहा कि अपना ईगो छोड़ दो। अभी भी वक्त है। बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लो। (पूरी खबर पढ़े)
SC ने केंद्र और FSSAI को पैक्ड फूड वॉर्निंग पर लगाई फटकारः पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर चेतावनी लेबल लगाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI के रुख पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनके पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में कितनी चीनी, नमक और फैट की मात्रा है. सुप्रीम कोर्ट का यह सख्त रवैया इसलिए दिखा क्योंकि प्रोसेस्ड फूड के पैकेट पर ‘फ्रंट-ऑफ-पैक वॉर्निंग लेबल’ सिस्टम लागू करने के पहले के आदेश को नजरअंदाज किया था. (पूरी खबर पढ़े)
कोलकाता आरजी कर केस में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तारः चर्चित अभया केस में जांच अब एक बार फिर तेज हो गई है। पनिहाटी के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष को ओडिशा से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। अभया के पिता की हालिया शिकायत में निर्मल घोष का नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। गिरफ्तारी के बाद मामले ने राजनीतिक और जांच, दोनों स्तरों पर हलचल बढ़ा दी है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


