LeT Commander Sheikh Yusuf Afridi: पाकिस्तान में अज्ञात ‘धुरंधर’ का इंतकाम जारी है। ये अनजान ‘धुरंधर’ आतंकियों को चुन-चुनकर हत्या कर जहन्नूम की सैर पर भेज रहा है। इस अनजान धुरंधर ने इस बार अपना शिकार आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के करीबी और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को बनाया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारी ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी। शेख यूसुफ अफरीदी की मौत की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। 2026 में इस तरह अबतक 30 से ज्यादा आतंकी नेताओं को मार गिराया गया है।
शेख यूसुफ अफरीदी भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। अफरीदी जम्मू-कश्मीर में हमलों के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाता था। साथ ही कश्मीर में हमलों की प्लानिंग में भी इसकाअहम रोल रहता था।
अफरीदी लश्कर-ए-तैयबा में प्रांतीय स्तर का सबसे बड़ा अधिकारी था। शेख यूसुफ अफरीदी खैबर क्षेत्र के जखा खेल कबीले का रहने वाला था, जो पश्तूनों की प्रसिद्ध ‘अफरीदी’ शाखा से ताल्लुक रखता था। वो इस्लाम की सबसे कट्टर मानी जाने वाली अहले-हदीस (सलाफी) विचारधारा का अनुयायी और मौलाना था। उसकी कबायली पृष्ठभूमि और सलाफी विचारधारा के कारण वह लश्कर सुप्रीमो हाफिज मोहम्मद सईद का अत्यंत भरोसेमंद और संगठन के लिए एक ‘आदर्श चेहरा’ बन गया था।
पिछले कुछ महीनों में हाई-प्रोफाइल कई आतंकियों की हत्या
यह हत्या पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में हाई-प्रोफाइल आतंकियों पर हुए इसी तरह के हमलों की कड़ी में एक और घटना है। पिछले महीने, पाकिस्तान के लाहौर में एक अज्ञात बंदूकधारी ने वांछित आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल आमिर हमजा को एक टीवी स्टेशन के बाहर निशाना बनाया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 67 वर्षीय हमजा इस हमले में बच गया था। इससे पहले, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में कथित तौर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अनवर जैश-ए-मोहम्मद में अहम भूमिका निभाते थे और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।
जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी
शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या खैबर पख्तूनख्वा इलाके में लश्कर के लिए बड़ा झटका है। इससे लश्कर नेटवर्क कमजोर होने का अंदेशा है। शेख यूसुफ अफरीदी स्थानीय मदरसों, मस्जिदों और कबीलाई नेटवर्क के जरिए लश्कर को मजबूत करने में लगा था। शेख की मौत से अब लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। साथ ही इसकी हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

