पाकिस्तान में अभी सब कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. इसका ताजा उदाहरण है पाकिस्तानी सांसद मौलाना अता उर रहमान के बयान. पाकिस्तानी संसद में सांसद मौलाना अता उर रहमान ने खुलेआम कहा कि पाकिस्तान अब टूटने जा रहा है. PoK में जनरल आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ जनआक्रोश चरम पर है. हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए है कि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार और बढ़ता जा रहा है. बुनियादी सुविधाओं, रोटी-बिजली और अधिकारों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए पाकिस्तान की सेना और रेंजर्स बल प्रयोग कर रहे हैं.
बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रातों में बलूचों और टीटीपी के भीषण हमलों के बीच पाकिस्तान के एक सांसद ने बड़ी चेतावनी दी है. यह चेतावनी पाकिस्तानी सांसद मौलाना अता उर रहमान ने पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर को दी है.
पाकिस्तानी सांसद ने देश के टूटने की आशंका को जताते हुए यह चेतावनी दी है. मौलाना फजलुर रहमान के भाई अता-उर-रहमान की इस चेतावनी से पाकिस्तानी सत्ता और सेना की नींद उड़ चुकी है. मौलाना अता उर रहमान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हमें पासपोर्ट लेकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जाना होगा.
मौलाना अता उर रहमान की इस चेतावनी पर बलोच नेता मीर यार बलोच ने तंज कसा है. उसने कहा कि ‘बलोचिस्तान गणराज्य’ अब बन चुका है और उसने अपनी आजादी का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान और उसकी सेना को अब ये सब बातें समझ जाना चाहिए.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान सरकार PoK में चुनाव का ढोंग रच रही है, लेकिन जनता ने इसका पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है. JAAC के नेता सरदार अमान खान ने कहा कि PoK विवादित नहीं बल्कि कब्जे वाला इलाका है और ये जंग खत्म नहीं होगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


