जालंधर. जालंधर के इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह (उर्फ रोजर संधू) के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में मोहाली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. इस आतंकी के खिलाफ कई मामले दर्ज है और पंजाब पुलिस लगातार उसकी खोज में लगी हुई है. भट्टी पाकिस्तानी नंबर के जरिए भारतीय से संपर्क में था, वह लगातार भारत में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहा था.
इस मामले को लेकर कोर्ट का कहनाहै आरोपी लगातार फरार है और उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में आतंकवाद, आपराधिक साजिश और गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं. जानकारी यह भी समाने आई है कि शहजाद भट्टी ब्राजील में छिपा हुआ है.
पाकिस्तानी नंबर से चला रहा था व्हाट्सप
NIA की जांच में चौंकाने वाला खुला हुआ है, जिसके अनुसार शहजाद भट्टी पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा था. बड़ी बात यह है कि इसमें कई भारतीय नंबर भी जुड़े हुए थे. इसी ग्रुप के जरिए हमले की योजना बनाई गई थी. भट्टी अभी ब्राजील में छिपा हुआ है और वहीं से भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.
पूरा मामला
आपको बता दें कि, 16 मार्च 2025 को जालंधर के थाना मकसूदां क्षेत्र में इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रॉजर संधू के घर की बालकनी में हैंड ग्रेनेड मिला था. शुरुआती जांच पंजाब पुलिस ने की थी, जिसमें सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी ने टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए नवदीप संधू पर लाइव स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गिफ्टिंग के माध्यम से पैसे देने का दबाव बनाया.इनकार करने पर उसने अपने भारतीय नेटवर्क के जरिए ग्रेनेड हमला कराने की साजिश रची.
जानें क्या है गैर-जमानती वारंट (NBW)
नॉन बेलेबल वारंट (NBW) यानी कि गैर-जमानती वारंट ऐसा गिरफ्तारी वारंट है, जिसे कोर्ट द्वारा तब जारी किया जाता है जब कोई आरोपी लगातार फरार होता है। या फिर कहे तो कोर्ट में भी पेश नहीं होता। यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। आरोपी की गिरफ्तारी तक ये वारेंट वैलिड रहता है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने और उसे विदेश से भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।
- राजगीर बनेगा देश का दूसरा सोलर सिटी, PM करेंगे सबसे आगे रहने वाले वार्ड को सम्मानित
- JAC Board Exam 2027: झारखंड बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल, 12 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- Haryana Morning News : अतिथि अध्यापकों की CM सैनी से आज मुलाकात, आज एक मंच पर दिखेंगी हरियाणा की चार पीढ़ियां, रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन जारी समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती शुरू, पहले ही दिन 68.4 लाख का चालान; 1,500 से ज्यादा गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं
- सेक्स रैकेट का पर्दाफाश छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में मिले तीन महिलाएं और तीन युवक

