Rajasthan News: शहर के बांगड़ हॉस्पिटल से एक बड़ी खबर आई है। सिस्टम की लापरवाही ने एक युवा की जिंदगी छिन ली। पाली से जोधपुर रेफर किए गए 20 साल के सावन कुमार की एंबुलेंस में तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर बीच रास्ते में जवाब दे गया।

भाई की गोद में थमी सांसें
नया गांव सांसी बस्ती के रहने वाले सावन को किडनी की बीमारी थी। रविवार को हालत बिगड़ने पर उसे जोधपुर के एमडीएम (MDM) अस्पताल रेफर किया गया। सावन को 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर लिटाया गया। अभी एंबुलेंस पाली से महज 20 किलोमीटर दूर रोहट के पास ओम बन्ना मंदिर तक ही पहुंची थी कि ऑक्सीजन सप्लाई अचानक बंद हो गई। सावन का दम फूलने लगा। और उसने भाई की गोद में ही दम तोड़ दिया।
ड्राइवर बोला- दूसरा सिलेंडर आ रहा है
मृतक के भाई देवाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया, जैसे ही ऑक्सीजन बंद हुई, मैंने ड्राइवर से मिन्नतें कीं। उसने कहा कि दूसरा सिलेंडर मंगवा लिया है। लेकिन जब तक सिलेंडर आता, मेरा भाई चला गया। गुस्साए परिजनों ने सावन की बॉडी को वापस बांगड़ अस्पताल लाकर मॉर्च्युरी के बाहर धरना दे दिया।
अस्पताल की दलील
इस पूरे मामले में 108 एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मंथन शर्मा ने अजीब सफाई दी है। उनका कहना है कि सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म नहीं हुई थी, बल्कि उसकी चूड़ी में खराबी आ गई थी जिससे सप्लाई रुक गई। दूसरी तरफ, सीएमएचओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर के खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- शारदीय नवरात्रि: उज्जैन में 2100 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, 27 KM तक बहेगी मदिरा की धार; 40 मंदिरों में होगी नगर पूजा
- बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
