पंचकूला: सड़कों पर टशन दिखाना और अपनी गाड़ी पर अजीबोगरीब स्लोगन लिखवाना एक रीलबाज को बहुत भारी पड़ गया। पंचकूला के मनसा देवी मंदिर इलाके में जब ट्रैफिक पुलिस रूटीन गश्त पर थी, तभी उनकी नजर एक ऐसी बोलेरो पर पड़ी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
‘नो फेस, नो केस’ का खुमार उतरा इस हुड़दंगी ने अपनी गाड़ी के शीशों को न सिर्फ पूरी तरह काला (Black Film) करवा रखा था, बल्कि उस पर बेहद आपत्तिजनक बातें लिखवा रखी थीं। गाड़ी पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘किडनैपिंग कार’ और ‘नो फेस, नो केस’ लिखा हुआ था, जो सीधे-सीधे कानून को चुनौती देने जैसा था।
2 मिनट में निकाल दी सारी हेकड़ी
ट्रैफिक पुलिस ने बिना वक्त गंवाए गाड़ी को बीच सड़क पर ही घेर लिया। पुलिस ने सबसे पहले गाड़ी मालिक से ही उसके शीशों पर लगी काली फिल्म को जबरन उतरवाया। इसके बाद जब पुलिस ने जुर्म का हिसाब जोड़ा, तो सीधे 13 हजार रुपये का तगड़ा चालान हाथ में थमा दिया।
कमिश्नर बोले- समाज में डर फैलाने वालों की खैर नहीं इस पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि गाड़ियों पर ऐसे भड़काऊ शब्द लिखना कोई मजाक नहीं है। इससे आम जनता के बीच असुरक्षा और डर का माहौल बनता है। पुलिस ऐसे ‘माफिया’ स्टाइल घूमने वालों पर आगे भी इसी तरह का हंटर चलाती रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



