अनुराग शर्मा, सीहोर। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घटित हुई एक दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपनी कथा से जारी संदेश में पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस हादसे में असमय काल के गाल में समाए मासूम बच्चों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
READ MORE: जल-जंगल-जमीन संरक्षण के लिए कांग्रेस ने गठित की विशेष समितिः उमंग सिंघार और विक्रांत भूरिया शामिल
हादसे की जानकारी मिलते ही पंडित मिश्रा अत्यंत भावुक हो गए उन्होंने नम आंखों से मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “मासूम बच्चों का इस तरह दुनिया से चले जाना अत्यंत हृदयविदारक है। इस असहनीय दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
READ MORE: साइबर ठगों के निशाने पर सेना के अफसरः बीएसएफ इंस्पेक्टर का मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹3.10 लाख
पंडित प्रदीप मिश्रा ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उनके इस संदेश के बाद सीहोर सहित देश-विदेश में मौजूद उनके लाखों अनुयायियों ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

