कनाडा के एडमंटन में शुक्रवार सुबह एक बड़े सिख गुरुद्वारे में सुबह की प्रार्थना में बाधा डालने की मंशा से एक शख्स स्क्रूड्राइवर लेकर हमला कर दिया. यह हमला एडमोंटन शहर के उत्तर-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित नानकसर गुरुसिख मंदिर गुरुद्वारे में सुबह करीब पांच बजे हुआ. इसके चलते दो लोग घायल हो गए, जबकि हमलावर पुलिस की कस्टडी में है. इससे पूरे गुरुद्वारा परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया.

यह हमला तब हुआ जब नानकसर गुरुद्वारे में प्रार्थना चल रही थी. हमले की वजह और यह हेट क्राइम था या नहीं, इसकी जांच जारी है.

कनाडा के एक गुरुद्वारे में सुबह की प्रार्थना के दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति के हंगामा करने के बाद दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया गया. आपातकालीन सेवाओं ने दो घायलों का इलाज किया। दोनों को लगी चोटों को जानलेवा नहीं बताया गया है. पुलिस ने 27 वर्षीय संदिग्ध को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. 

घटना शुक्रवार, 21 अगस्त की सुबह एडमंटन के नानकसर सिख गुरुद्वारे में हुई. एडमोंटन पुलिस सेवा ने बताया कि 14 स्ट्रीट और हॉर्सहिल रोड के पास हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि एडमॉन्टन के नानकसर गुरुद्वारे में इस घटना से दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने घटना के संभावित मकसद के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है.

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुद्वारे के परिसर में चाकू से हुए हमले के बाद एक्स पर लिखा कि एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में हमला चौंकाने वाला है.

नानकसर गुरुद्वारे की उपाध्यक्ष जोरा ग्रेवाल ने कहा कि घायल लोगों में एक पुजारी और एक स्वयंसेवक शामिल हैं. दोनों घायलों की उम्र 75 और 51 वर्ष है. गुरुद्वारा प्रतिनिधि हरमीत सहगल ने बताया कि एक व्यक्ति गुरुद्वारे के अंदर आया और बाद में होने वाली शादी से पहले चल रही सुबह की प्रार्थना में बाधा डालने लगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m