तमिलनाडु में CM सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार के 234 विधायकों को मुफ्त कार देने वाले ऐलान पर सियासत गरमा गई है. शुक्रवार को विधानसभा में इस पर तीखी बहस हुई. जिसके बाद अब इस मामले में एक बड़ा टि्वस्ट देखने को मिला. DMK ने राज्य की सरकार को बढ़ते कर्ज का हवाला देते हुए फ्री गाड़ियों के ऑफर को ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि लगातार कह रहे हैं, कि सरकार कर्ज में हैं. इस ऐलान से विपक्षी पार्टी DMK के साथ बड़ा टकराव शुरू हो गया है.
तमिलनाडु में CM विजय की विधायकों को मुफ्त कार देने की घोषणा पर DMK ने आपत्ति जताई. DMK के सभी 59 विधायक इस योजना का लाभ नहीं लेंगे.
DMK ने राज्य पर बढ़ते कर्ज का हवाला देते हुए विजय की फ्री सरकारी गाड़ियों के ऑफर को आधिकारिक तौर पर ठुकरा दिया. उदयनिधि स्टालिन ने सरकार की आर्थिक तंगी पर सवाल उठाते हुए यह प्रस्ताव ठुकरा दिया. उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ‘चूंकि TVK सरकार सत्ता संभालने के पहले दिन से ही यह कहती आ रही है कि सरकार कर्ज में डूबी है, इसलिए DMK के सभी 59 विधायकों ने इस ऑफर को न लेने का फैसला किया है.
उदयनिधि स्टालिन ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि विधायकों को मुफ्त कार देने से पहले चुनावी हलफनामों की जांच की जाए. इसी बीच उदयनिधि ने सीएम विजय से DMK की पिछली सरकार के भ्रष्टाचार संबंधी फाइलों को सार्वजनिक करने का आग्रह किया, जिनके बारे में मुख्यमंत्री का दावा था कि वो उनके पास पड़ी हैं.
DMK ने तंज कसते हुए कहा कि TVK सरकार ने कहा था कि वे लोग मुफ्त की चीजों के खिलाफ हैं. लगातार कह रहे हैं, कि सरकार कर्ज में हैं. विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने घोषणा की कि DMK के सभी 59 विधायक इस योजना का लाभ नहीं लेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

