महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से गिरकर तीन लोगों की मौत का बड़ा ही दिल को दहला देने वाला मामला आया. खवड्या पहाड़ पर सुसाइड करने पहुंचे बेटे को बचाने की कोशिश में पिता चट्टान से गिरे. पति और बेटे को आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी लगाई छलांग. बेटे की एक iPhone की चाहत ने पूरे परिवार कि जीवनलीला ही समाप्त कर दी. इस खौफनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को सन्न कर दिया है.
19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से iPhone दिलाने को लेकर विवाद हुआ था. वह नाराज होकर खवड़िया पहाड़ी की ओर चला गया.
देवलाली परिसर की खवड़िया पहाड़ी पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पिता की डांट से नाराज होकर बेटा सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ पर पहुंच गया था. उसे बचाने की कोशिश में पिता पहाड़ से नीचे गिर गए, और पति-बेटे को आंखों के सामने मरता देख सदमे में मां ने भी चट्टान से छलांग लगा दी.
करीब तीन घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, कुणाल चांदगुडे (19) अपने माता पिता से iPhone की EMI भरने के लिए परिवार से पैसे मांग रहा था. जिसके बाद परिवार के बीच विवाद हो गया. पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से बाहर निकल गया.
कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता भी वहां पहुंच गए. आसपास के गांव के लोग और सरपंच भी मौके पर पहुंच गए. पहाड़ी काफी ऊंची और खड़ी चट्टानों वाली है, जिसके नीचे गहरी खाई है. सभी ने कुणाल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पहाड़ी से नीचे आने को तैयार नहीं था.
इसी दौरान कुणाल ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी. बेटे को बचाने के प्रयास में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए. यह सब नजारा मां संगीता देख सदमें कुछ ही देर बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी.
घटना के दौरान मौके पर मौजूद गांव के लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों के सामने देखा. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

