म्यांमार के मध्य सागाइंग क्षेत्र में शुक्रवार को एक बौद्ध मठ पर सैन्य हवाई हमला हुआ. हमले के समय बौद्ध धर्म के मानने वाले 100 लोग मौजूद थे. जिसमें  जिसमें 14 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए. यह हमला देश में लोकतंत्र समर्थक हथियारबंद गुटों और जातीय हथियारबंद समूहों को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार और घातक हवाई हमलों की कड़ी में एक और अटैक है.  

म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बौद्ध मठ पर हवाई हमला हुआ. हमले के वक्त वहां 100 से ज्यादा लोग एक सप्ताह के ध्यान शिविर में जुटे थे. 

म्यांमार के मध्य सागाइंग क्षेत्र में एक बौद्ध मठ पर शुक्रवार को सेना के हवाई हमले में 14 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. हमले के वक्त वहां 100 से ज्यादा लोग एक सप्ताह के ध्यान शिविर में जुटे थे. म्यांमार के एक अपोजिशन ग्रुप और एक स्थानीय निवासी ने इस घटना की जानकारी दी.

हमला म्यांग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव में हुआ. सिविल डिफेंस एंड सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन ऑफ म्यांग टाउनशिप के प्रवक्ता न्वे ऊ ने बताया कि एक लड़ाकू विमान ने मठ परिसर में बम गिराया, जहां लोग एक सप्ताह के ध्यान साधना कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 15 मिनट के अंतराल में दो बम गिराए गए. सेना ने हालांकि इस हमले को लेकर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की. हवाई हमले के बाद गांव में डर का माहौल बन गया और लोग वहां से निकलकर पास के दूसरे इलाके में चले गए. 

म्यांमार में फरवरी 2021 में सेना द्वारा निर्वाचित सरकार को सत्ता से हटाए जाने के बाद से गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. सैन्य शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने हथियार उठा लिए. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब म्यांमार में सेना और उसके विरोधी सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष जारी है. सैन्य अभियानों के दौरान कई बार आम नागरिक भी इसकी चपेट में आए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m