राजधानी दिल्ली में ITO के पास कारोबारी के स्टाफ से एक करोड़ रुपये की लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आउटर रिंग रोड पर ऑटो को रोककर पिस्टल की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश कारोबारी के स्टाफ के पास मौजूद नोटों से भरा एक बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

3 करोड़ रुपये ले जा रहे थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, कारोबारी विपिन के दो कर्मचारी दिल्ली के कूचा महाजनी से सफदरजंग जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। दोनों कर्मचारियों के पास अलग-अलग बैगों में कुल 3 करोड़ रुपये थे। बताया जा रहा है कि शांति वन रेड लाइट के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने ऑटो रुकवाया और पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को डराया। इसके बाद बदमाश नोटों से भरा 1 करोड़ रुपये वाला एक बैग लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात की जांच में जुटी पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

7 सितंबर को हुई थी 1 करोड़ रुपये की लूट

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम 7 सितंबर को दरियागंज इलाके में ऑटोरिक्शा से जा रहे एक व्यक्ति से बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 1 करोड़ रुपये नकद लूट लिए। बाइक सवार हमलावर नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BRICS सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दिल्ली में बीच सड़क पर हुई लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है। राजधानी में इससे पहले भी इस तरह की वारदातें सामने आती रही हैं। हालांकि, इस बार की घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिनों बाद BRICS सम्मेलन होना है और दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m