पानीपत की वधावा राम कॉलोनी में दो बच्चों की मां ने घरेलू कलह के चलते तेजाब पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मृतका के पति पर लगातार पैसे मांगने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रवीण भारद्वाज,पानीपत। वधावा राम कॉलोनी में दो बच्चों की मां नेहा ने तेजाब पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला को तेजाब पीने के बाद तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

प्रेम विवाह और घरेलू प्रताड़ना

मृतका नेहा ने सात साल पहले कॉलोनी के ही रहने वाले गौरव से प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने पति गौरव पर बार-बार पैसे मांगने का आरोप लगाया है। बार-बार पैसे मांगने और मारपीट से तंग आकर ही महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों ने रो-रोकर कहा कि कोई भी लव मैरिज न करे, क्योंकि लव मैरिज का अंत हमेशा दर्दनाक होता है।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।