पानीपत । ट्रैफिक ASI को थप्पड़ मारने का मामला आरोपी असलम को भारी पड़ गया। बुधवार को पुलिस उसे घटना वाली जगह संजय चौक लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने उससे घटना की निशानदेही कराई। इसके बाद आरोपी को पैदल वापस शहर थाना ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को संजय चौक पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार असलम को रोका गया। आरोप है कि उस समय वह नशे में था।
बाइक रोकने को लेकर असलम और एएसआई पवन कुमार के बीच बहस हो गई। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान असलम ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया था।
मामले में शहर थाना पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। वर्दी फाड़ने का आरोप भी पुलिस की ओर से लगाया गया है।
बुधवार को पुलिस जांच के लिए असलम को संजय चौक लेकर पहुंची। यहां उससे घटना के बारे में जानकारी ली गई। इसी दौरान उसने अपनी गलती मानने की बात कही।
असलम ने कहा कि प्रशासन के सामने अड़ना नहीं चाहिए था। उसने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी पर हाथ उठाना भी गलत बताया। उसने नशे से दूर रहने की बात भी कही।
आरोपी ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पहले उसके साथ मारपीट हुई थी। उसने एएसआई पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। हालांकि, एएसआई की ओर से इस आरोप को नकारा गया था।
पुलिस के अनुसार, असलम के खिलाफ पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चार मामले चांदनीबाग थाना और एक मामला किला थाना में दर्ज बताया गया है।
अब एएसआई से मारपीट के मामले में शहर थाना में केस दर्ज होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमों की संख्या छह हो गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
- पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने वाले एक नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार, आरोपियों का सिर मुड़ाकर पुलिस ने निकाला जुलूस…
- Video: पेट्रोल पंप फूंकने की कोशिश, दो बाइकों में भी लगाई आग, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
- ग्वालियर की खस्ताहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त: NHAI को लताड़, ठेकेदारों के पेमेंट पर लगा ब्रेक!
- मोहनियां में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
- Raipur News : वेतन विसंगति और ग्रेज्यूटी को लेकर फूटा गुस्सा, जय अम्बे इमरजेंसी सर्विस के मुख्य दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी

