प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत स्थित बबैल बाईपास पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक रामाड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
हादसे के बाद चालक फरार
जानकारी के मुताबिक, बबैल बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।
ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
