प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत स्थित सेक्टर-29 में वैगनआर कार चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गई। कार लेकर भाग रहा युवक रास्ते में स्कूटी से टकरा गया। टक्कर के बाद गाड़ी बंद हो गई। इसी दौरान कार मालिक राकेश, उनके साथी मनप्रीत और मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और सेक्टर-29 थाना पुलिस पहुंची। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैंक के काम से आया था कार मालिक
मनाना निवासी राकेश ने बताया कि वह अपने साथी मनप्रीत के साथ बैंक के काम से सेक्टर-29 आया था। उसने अपनी वैगनआर कार खड़ी की और कुछ दूरी पर अपने क्लाइंट से बातचीत करने लगा।
इसी दौरान एक युवक उसकी कार लेकर भाग निकला। कार को ले जाते देखकर मामले की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को हुई।
स्कूटी से टकराई कार, बंद होते ही पकड़ा गया युवक
कार लेकर भाग रहा युवक अभी ज्यादा दूर नहीं पहुंचा था कि उसकी वैगनआर स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बंद हो गई। युवक के रुकने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। कार मालिक राकेश और उनके साथी मनप्रीत ने भी युवक को पकड़ने में मदद की।
पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

