प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पानीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी फूंका।
‘महंगाई डायन खाए जात है’ के नारों से गूंजा शहर
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई डायन खाए जात है” समेत कई नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस ने अनोखा तरीका अपनाते हुए रेहड़ी पर स्कूटी रखकर शहर में प्रदर्शन किया, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी: बलजीत सिंह
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम परिवार आर्थिक दबाव में है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाने की मांग की।
भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना
बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम लोगों को अपने जायज काम करवाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और सरकार की नीतियों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई कम करने और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की.
- खून से सनी मिली अधेड़ की लाश: इलाके में फैली सनसनी, FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर
- 10 लाख रुपये में जेब पर भारी नहीं पड़ेगी ये 5 गाड़ियां, सर्विसिंग और मेंटेनेंस का झंझट खत्म
- मुजफ्फरपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक रहेगी विशेष निगरानी
- प्राकृतिक धरोहर ‘बैलेंसिंग रॉक’ पर मंडराया खतराः अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, ASI, टूरिज्म MP, सांस्कृतिक विभाग, कलेक्टर, को बनाया पार्टी
- छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज

