पानीपत। हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पानीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने समालखा क्षेत्र में जीटी रोड सर्विस लेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर से 10 क्विंटल 33 किलो 970 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पंजाब नंबर का एक सफेद कैंटर दिल्ली की ओर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर पंजाब जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने भोड़वाल माजरी के पास जीटी रोड सर्विस लेन पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कैंटर को रोककर चालक से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपनी पहचान नीतिश कौशल, निवासी गांव मलकोवाल, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में बताई।

पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो तिरपाल और गत्ते की पेटियों के नीचे प्लास्टिक के 51 कट्टों में डोडा चूरा पोस्त छिपाकर रखा गया था। वजन करने पर कुल 10 क्विंटल 33 किलो 970 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने कैंटर और बरामद माल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चालक के रूप में काम करता है और यह खेप मध्य प्रदेश से पंजाब लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
ऐसे छिपाया था मादक पदार्थ
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कैंटर की बॉडी में सबसे नीचे डोडा चूरा पोस्त से भरे 51 प्लास्टिक कट्टे रखे थे। इसके ऊपर 601 एयर कंडीशनर की पेटियां लाद दी गई थीं, ताकि मादक पदार्थ पूरी तरह छिपा रहे। पूरी बॉडी को तिरपाल से ढक दिया गया था।
- रांची एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल! AAI ने जारी किया अलर्ट, फर्जी विज्ञापनों से रहें सावधान
- पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन अपराधी ढेर, जानें क्या बोले SSP
- 14 साल बाद कोर्ट की दोषसिद्धि पर कार्रवाईः जनपद के पूर्व प्रभारी CEO सेवा से बर्खास्त, जल गंगा संवर्धन अभियान में रहे थे सुर्खियों में
- Delhi News Brief: वोट बचाओ रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, सुप्रीम कोर्ट बोला- जंतर-मंतर हिंसा मामले में कम शिकायतें मिली
- CG Morning News : स्कूलों में दीपावली अवकाश आज से… 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात… दिव्यांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी… पढ़ें और भी खबरें

