पानीपत, हरियाणा: पानीपत में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि युवक ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद एएसआई ने भी युवक को तमाचा जड़ दिया।
घटना चौराहे पर चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोक लिया था। बाइक सवार युवक से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, युवक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।
इसके बाद पुलिस ने उसका एल्को सेंसर से टेस्ट किया। इसी दौरान युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। बात बढ़ने पर युवक ने एएसआई के कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद उसने एएसआई को थप्पड़ मार दिया।
जवाब में एएसआई ने भी युवक को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सामने आया है।
मामले के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

